Search

Loading

गुरुवार, 26 मार्च 2026

वैदिक, बौद्ध एवं जैन परम्पराओं में सनातन की अवधारणा: एक शास्त्रीय एवं तुलनात्मक अध्ययन

 

1. भूमिका

आधुनिक लोकमान्यता में “सनातन धर्म” शब्द का प्रयोग प्रायः केवल वैदिक परम्परा के लिए किया जाता है। यह धारणा इतनी प्रचलित हो चुकी है कि बौद्ध एवं जैन परम्पराओं को इससे बाहर मान लिया जाता है। किन्तु यदि हम मूल ग्रन्थों (canonical texts) के आधार पर विचार करें, तो यह धारणा यह धारणा शास्त्रीय दृष्टि से अपूर्ण प्रतीत होती है।

वास्तव में सनातन (संस्कृत), सनन्तनो (पाली) अथवा सासओ  (प्राकृत) शब्द तीनों परम्पराओं—वैदिक, बौद्ध और जैन—में धर्म की शाश्वतता को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हुआ है।

वस्तुतः समग्र भारतीय चिंतन में धर्म को एक शाश्वत तत्व के रूप में स्वीकार किया गया है, जिसे धारण कर जीव मानसिक विशुद्धि के माध्यम से क्रमशः ऊर्ध्वगमन करते हुए मोक्ष की प्राप्ति करता है। विभिन्न उपासना पद्धतियाँ (पंथ–संप्रदाय) तथा दार्शनिक मत इसी शाश्वत सत्य का विविध रूपों में प्रतिपादन करते हैं।


सनातन धर्म 


2. सनातन” शब्द की व्युत्पत्ति एवं दार्शनिक अर्थ

“सनातन” शब्द का अर्थ अनादि तथा नित्य माना जाता है। संस्कृत में ‘सनातन’, पाली में ‘सनन्तनो’ तथा प्राकृत में ‘सासओ’ जैसे रूप मिलते हैं। इन सभी का दार्शनिक आशय यह है कि धर्म अथवा सत्य का स्वरूप कालातीत, अनादि और अपरिवर्तनीय है।

3. वैदिक परम्परा में सनातन

यद्यपि वैदिक संहिताओं में “सनातन धर्म” पद स्पष्ट रूप में व्यवस्थित नहीं मिलता, तथापि शाश्वतता की अवधारणा प्रारम्भ से ही विद्यमान है। उपनिषद् काल से इसके दार्शनिक संकेत स्पष्ट होने लगते हैं। वैदिक एवं परवर्ती वैदिक साहित्य में धर्म की कालातीतता को नित्य, शाश्वत तथा पुराण जैसे शब्दों द्वारा व्यक्त किया गया है।

श्रुति साहित्य में भी शाश्वतता की अवधारणा स्पष्ट मिलती है। उदाहरणतः श्वेताश्वतर उपनिषद् में कहा गया है—

श्वेताश्वतर उपनिषद् 6.13

नित्यो नित्यानां चेतनश्चेतनानाम्।
एको बहूनां यो विदधाति कामान्॥

अर्थ :
जो अनेक नश्वर चेतन प्राणियों में स्थित है, वह स्वयं नित्य है—सभी के अस्तित्व का आधार वही शाश्वत सत्ता है। यहाँ “नित्य” शब्द शाश्वत, सनातन सत्ता का बोध कराता है। इस प्रकार श्रुति परम्परा परम सत्य को नित्य और कालातीत मानती है, जो सनातनता की दार्शनिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत करता है।

मनुस्मृति

वेदोऽखिलो धर्ममूलं स्मृतिशीले च तद्विदाम्।
आचारश्चैव साधूनामात्मनस्तुष्टिरेव च॥
(मनुस्मृति 2.6)

मनु धर्म की सार्वकालिकता का प्रतिपादन करते हैं—जो सनातनता की अवधारणा से संबद्ध है।

भगवद्गीता

भगवद्गीता (जो महाभारत का अंग है) में कृष्ण कहते हैं—

एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः।
स कालेनेह महता योगो नष्टः परन्तप॥ (गीता 4.2)

यद्यपि यहाँ “सनातन” शब्द नहीं है, पर परम्परा और कालातीतता की अवधारणा स्पष्ट है।

महाभारत

स्पष्ट शब्द में—

शाश्वतोऽयं पुराणो धर्मः
(महाभारत, शान्ति पर्व, 109.10)

यहाँ शाश्वत / पुराण धर्म का प्रयोग हुआ है, जिसे परवर्ती परम्परा में “सनातन धर्म” कहा गया।

4. बौद्ध परम्परा में सनन्तन धम्म

बुद्ध धम्म की खोज करते हैं, निर्माण नहीं। बौद्ध धर्म में धम्म को बुद्ध द्वारा निर्मित नहीं, बल्कि अनाविष्कृत शाश्वत नियम के रूप में देखा गया है। इसका सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रमाण धम्मपद में मिलता है।

(क) धम्मपद — खुद्दक निकाय, गाथा 5

(पाली मूल, देवनागरी लिप्यंतरण)

न हि वेरेन वेरानि सम्मन्तीध कदाचनं।
अवेरेन च सम्मन्ति, एस धम्मो सनन्तनो॥

(धम्मपद 5)

अर्थ
“वैरो से वैर कभी भी शांत नहीं होते;
अवैर से ही वे शांत होते हैं—
यह सनन्तन धम्म है।”

यहाँ सनन्तनो शब्द स्पष्ट रूप से आया है, जो पाली में सनातन / शाश्वत का ही रूप है।
अतः बौद्ध धर्म स्वयं अपने धम्म को सनन्तन कहता है—यह किसी उत्तरकालीन व्याख्या का परिणाम नहीं, बल्कि मूल निकाय-साहित्य का कथन है।

जैन ग्रन्थ की प्राचीन पांडुलिपि - प्रतीकात्मक चित्र 


5. जैन परम्परा में शाश्वत / सनातन धर्म

जैन दर्शन में धर्म को अनादि–अनन्त माना गया है। तीर्थंकर केवल उसका प्रवर्तन करते हैं, निर्माण नहीं। सभी तीर्थंकर अपना उपदेश प्रारम्भ करते हुए कहते हैं कि अतीत में अनंत तीर्थंकर हो गए हैं, वर्तमान में हैं और भविष्य में अनंत तीर्थंकर होंगे वे सभी ऐसा कहते थे, कहते हैं और कहेंगे..........  

वत्थु सहावो धम्मो 

अर्थात धर्म वस्तुओं का स्वाभाविक, शाश्वत नियम है—कालजन्य नहीं।

एगो मे सासओ अप्पा, णाण दंसण संजुओ; 

सेसा मे वहिरा भावा, सव्वे संजोग लक्खणा

अर्थात मै ज्ञान-दर्शन से युक्त एक शाश्वत आत्मा हुं। शेष सभी संयोगों से उत्पन्न वहिर्भाव हैं।

पुक्खरवरदीवढ्ढे सूत्र

यह एक आगमिक वचन है जिसे श्रुत-स्तव के नाम से जाना जाता है, जो—

  • नित्य देववंदन

  • प्रतिक्रमण

  • एवं चतुर्विंशति स्तव परम्परा

में प्रयुक्त होता है। यह श्वेताम्बर आगमिक परम्परा में अत्यन्त प्राचीन एवं मान्य स्तव है।

प्राकृत पंक्ति—

धम्मो वढ्ढउ सासओ, विजयओ धम्मुत्तरं वढ्ढउ।

अर्थ
“श्रुत-धर्म (ज्ञान-धर्म) शाश्वत रूप से बढ़ता रहे,
विजयी हो; और चारित्र-धर्म (धर्मोत्तर) भी बढ़ता रहे।”

यहाँ सासओ (शाश्वत) शब्द प्रयुक्त है, जो प्राकृत में सनातन का ही पर्याय है।

6.  तुलनात्मक विश्लेषण 

परम्परा शब्द   अर्थस्रोत
वैदिकशाश्वतकालातीत धर्ममहाभारत
बौद्धसनन्तनोनित्य धम्मधम्मपद 5
जैनसासओशाश्वत धर्मश्रुत स्तव

7. “शाश्वत” और “सनातन” : शब्दार्थ की स्पष्टता

भाषाशब्दअर्थ
संस्कृतसनातन / शाश्वतअनादि–अनन्त
पालीसनन्तनोशाश्वत
प्राकृतसासओनित्य, अपरिवर्तनीय

अतः शाश्वत और सनातन में कोई वैचारिक भेद नहीं है—केवल भाषिक रूपांतर है।

8. निष्कर्ष

शास्त्रीय साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट है कि—

  1. वैदिक परम्परा अपने धर्म को शाश्वत / पुराण / सनातन कहती है।

  2. बौद्ध परम्परा अपने धम्म को सनन्तन घोषित करती है (धम्मपद 5)।

  3. जैन परम्परा धर्म को अनादि–अनन्त मानती है और उसे सासओ (शाश्वत) कहती है।

अतः यह कहना कि केवल वैदिक धर्म ही सनातन है, शास्त्रीय तथ्यों के विपरीत है। भारत की तीनों प्रमुख श्रमण–वैदिक परम्पराएँ—वैदिक, बौद्ध और जैन—अपने-अपने धर्म को सनातन / शाश्वत मानती हैं।

यह निष्कर्ष किसी आधुनिक विचारधारा पर नहीं, बल्कि मूल ग्रन्थों के प्रत्यक्ष प्रमाण पर आधारित है। अतः ‘सनातन’ किसी एक धार्मिक पहचान का नाम नहीं, बल्कि शाश्वत धर्म के सिद्धांत का दार्शनिक संकेत है।

हिन्दू जीवनशैली का मूलाधार 

Thanks, 

Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

#सनातन धर्म की अवधारणा #वैदिक बौद्ध जैन तुलनात्मक अध्ययन #सनातन धर्म का शास्त्रीय विश्लेषण #Sanatan Concept Vedic Buddhist Jain



allvoices

ऋषभदेव कथानक में अग्नि का प्रथम अनुभव तथा ऋग्वेद का प्रथम मंत्र ‘अग्निमीळे पुरोहितं’: एक तुलनात्मक अध्ययन


प्रस्तावना

आवश्यक निर्युक्ति, कल्पसूत्र टीका, त्रिषष्टि शलाका पुरुष चरित्र आदि जैन ग्रंथों में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की कथा से ऋग्वेद १.१.१ मंत्र, अर्थात वेद के प्रथम मंत्र का बड़ा गहरा सम्बन्ध दृष्टिगोचर होता है। भारतीय परम्पराओं में सभ्यता के प्रारम्भ, अग्नि के प्रथम अनुभव तथा यज्ञ परम्परा के उद्भव के सम्बन्ध में विविध संकेत मिलते हैं। प्रस्तुत लेख में जैन परम्परा में वर्णित ऋषभदेव सम्बन्धी कथानकों के आधार पर अग्नि के प्रथम अनुभव और उसके प्रति विकसित श्रद्धा-भाव को ऋग्वेद के प्रथम मंत्र के सन्दर्भ में समझने का प्रयास किया गया है।

प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव, शत्रुंजय तीर्थ, पालीताना 

अकर्मभूमि और मानव सभ्यता का संक्रमण

ऋषभदेव के पिता नाभि अंतिम कुलकर थे। उस समय जम्बूद्वीप का भरत क्षेत्र अकर्मभूमि था, अर्थात जहाँ किसी प्रकार असि, मसि, कृषि का व्यवहाररूप कर्म नहीं था। उस समय के मनुष्य अत्यंत सरल एवं संतोषी थे; उनकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति कल्पवृक्ष के माध्यम से हो जाती थी। अपनी जीविका के लिए उन्हें कोई कर्म नहीं करना पड़ता था, इसलिए उस समय की भूमि को अकर्मभूमि कहा जाता था।

कालक्रम से कल्पवृक्षों की फल प्रदान करने की क्षमता कम होने लगी और उस समय के मनुष्यों ने जीवन में पहली बार 'अभाव' का अनुभव किया। अभाव का अनुभव धीरे-धीरे आपसी झगड़ों में बदलने लगा और वे न्याय के लिए नाभि कुलकर के पास आने लगे। उस समय के मनुष्य अत्यंत सरल प्रकृति के थे; नाभि कुलकर उन्हें समझा-बुझाकर अथवा बहुत ही सामान्य मौखिक दंड देकर उन झगड़ों को शांत कर देते थे। धीरे-धीरे नाभि वृद्ध होने लगे और इस कार्य के लिए उन्होंने अपने पुत्र ऋषभ को मनोनीत कर दिया, और तब से ऋषभ ही इस प्रकार का न्याय और दंड-विधान करने लगे।

अग्नि का प्रथम आविर्भाव और मानव प्रतिक्रिया


राजा ऋषभ के समक्ष अग्नि की उत्पत्ति पर युगलिकों की आश्चर्यभिव्यक्ति 

जैन कथानकों के अनुसार उसी समय इस अवसर्पिणी काल के तीसरे आरे के अंतिम भाग में जम्बूद्वीप के इस भरत क्षेत्र में प्रथम बार अग्नि उत्पन्न हुई। इससे पहले इस क्षेत्र में अग्नि नहीं थी और कल्पवृक्ष के फल खाकर ही उस समय के मनुष्य अपनी भूख शांत करते थे।

जीवन में प्रथम बार अग्नि को देखकर उस समय के युगलिक मनुष्य अत्यंत आश्चर्यचकित हुए और विस्मित होकर अग्नि को सुंदर चमकीला फूल मानकर उसे तोड़ने जाने लगे, जिससे उनके हाथ जल गए और उन्हें भारी पीड़ा होने लगी। तब वे ऋषभ के पास आकर अग्नि के उत्पन्न होने से लेकर अपनी पीड़ा तक बताने लगे। अलौकिक ज्ञान से संपन्न ऋषभदेव ने भरतक्षेत्र में अग्नि की उत्पत्ति हुई है, ऐसा जानकर उन भोले, अबोध युगलिकों को अग्नि का ज्ञान कराया, परंतु यह बात उन्हें सही तरीके से समझ में नहीं आई। कथानक के अनुसार कालांतर में ऋषभदेव उनके राजा बने और धीरे-धीरे उन्हें असि, मसि, कृषि का व्यवहार तथा अग्नि का उपयोग समझाने में सफल रहे, परंतु यह अग्नि उनके लिए एक आश्चर्यजनक वस्तु बनी रही।

ऋषभदेव की दीक्षा और साधु परम्परा का आरम्भ

एक समय संसार से वैराग्य होने पर ऋषभदेव ने दीक्षा अंगीकार की और मुनिजीवन स्वीकार किया। उनके साथ उनके अनुयायी बनकर १००० अन्य पुरुषों ने भी दीक्षा अंगीकार कर मुनि बन गए। इस भरतक्षेत्र में वे पहले मुनि तपस्वी थे और मुनिजीवन के सम्बन्ध में किसी को कुछ भी पता नहीं था। दीक्षा लेने के बाद ऋषभदेव आहार के लिए भिक्षाटन करने लगे, परंतु भिक्षाविधि से अनजान तत्कालीन प्रजाजन उन्हें अपना राजा समझकर उनके सत्कार के लिए हाथी, घोड़े, रथ, वस्त्राभूषण, कन्या आदि देने लगे। परंतु सर्वत्यागी होने के कारण ऋषभदेव को इन बहुमूल्य वस्तुओं की नहीं, मात्र भोजन की अपेक्षा थी, और नासमझी के कारण कोई भी उन्हें भोजन नहीं देता था। शुद्ध भिक्षा नहीं मिलने के कारण ऋषभदेव एक वर्ष से अधिक निराहार रहे; मौन होने के कारण उन्होंने किसी को आहार देने के लिए नहीं कहा।

ऋषभदेव ने इतनी कठिन तपस्या कर आहार-परिषह को सहन किया, परंतु उनके १००० अनुयायी भूख सहन नहीं कर पाए। मौन होने के कारण ऋषभदेव ने भी उन्हें कुछ नहीं कहा। तब वे ऋषभदेव के परमभक्त, सरल परंतु अज्ञानी मनुष्यों ने निर्णय किया कि घर का त्याग किया है, अतः जंगल में ही रहेंगे; भूख सहन नहीं कर सकते, इसलिए जंगल के कंदमूल का भक्षण करेंगे और तापस बनकर साधना करेंगे।

ऋषभदेव अलौकिक ज्ञान से संपन्न थे, परंतु अभी केवलज्ञान प्राप्त नहीं हुआ था; वे सर्वज्ञ नहीं बने थे। तीर्थंकर सर्वज्ञ बनने से पहले उपदेश नहीं देते, अतः उन तापसों का कोई मार्गदर्शक नहीं था। आध्यात्मिक साधना के सम्बन्ध में कोई ज्ञान नहीं था, इसलिए अपनी बुद्धि के अनुसार जो उन्हें योग्य लगा, वैसा आचरण करने लगे।

अग्नि : आश्चर्य से आराधना तक

जैसा कि पहले ही कहा गया है, गृहस्थ जीवन में उन मनुष्यों का साक्षात्कार अग्नि से प्रथम बार हुआ था, जिसने उनके जीवन में आश्चर्य और भय का मिश्रित अनुभव प्रदान किया था। अग्नि उनके लिए आज भी एक विस्मयकारी शक्ति थी। जंगल में निवास करते हुए और प्राकृतिक शक्तियों से प्रत्यक्ष सम्पर्क में रहते हुए संभवतः उनके मन में अग्नि के प्रति श्रद्धा का भाव विकसित हुआ। इसी कारण उन्होंने अग्नि की पूजा तथा यज्ञकर्म प्रारम्भ किए। ऋग्वेद का प्रथम मंत्र "अग्निमीळे पुरोहितं" इसी सत्य की ओर संकेत करता है।

(विशेष: ऋग्वेद में सौ से अधिक बार, एवं यजुर्वेद में भी ऋषभ का नाम बारम्बार आया है. साथ ही ऋषभ के पुत्र भरत के नाम भी अनेकों बार उल्लेख हुआ है. यह उल्लेख वेदों के सन्दर्भ में ऋषभदेव के महत्व को रेखांकित करता है.)


वैदिक यज्ञ और अग्नि 


मंत्र

अग्निमीळे पुरोहितं यज्ञस्य देवम् ऋत्विजम् ।
होतारं रत्नधातमम् ॥

अब ऋग्वेद १.१.१ मंत्र का अर्थ सायणाचार्य के वैदिक भाष्य के अनुसार प्रस्तुत किया जा रहा है। सायणाचार्य का भाष्य वैदिक परंपरा का सर्वाधिक प्रचलित और पारंपरिक प्रामाणिक कर्मकाण्डीय अर्थ देता है।

सायणभाष्यम् (मूल पाठ)

"अग्निम् ईळे स्तौमि। कं? पुरोहितम्। पुरः हितः पुरस्तात् स्थाप्यते इति पुरोहितः। यज्ञस्य देवम् दीप्तिमन्तम्। ऋत्विजम् ऋतुषु यजनशीलम्। होतारं हव्यवाहनम्। रत्नधातमम् रत्नानां धनानां धातमं दातारम्।"

सायणाचार्य के अनुसार पदानुसार अर्थ

  1. अग्निम्
    सायणाचार्य के अनुसार यहाँ अग्नि का अर्थ यज्ञीय अग्नि है — वह अग्नि जिसमें आहुति दी जाती है और जो देवताओं तक हवि पहुँचाती है। यह लौकिक अग्नि ही है, परंतु यज्ञ में देवता का स्वरूप धारण करती है।
  2. ईळे
    “ईळे” का अर्थ है — स्तौमि अर्थात् “मैं स्तुति करता हूँ”।
    ऋषि यज्ञारम्भ में अग्नि का आह्वान करते हैं।
  3. पुरोहितम्
    सायणाचार्य कहते हैं —
    पुरः हितः = यज्ञस्य अग्रे स्थापितः
    अर्थात जो यज्ञ के आगे स्थापित किया जाता है।
    अग्नि यज्ञ का प्रथम अंग है, इसलिए वह पुरोहित है।
  4. यज्ञस्य देवम्
    अग्नि यज्ञ का देवता है क्योंकि वही यज्ञ का अधिष्ठाता है।
    सायणाचार्य के अनुसार —
    देवः = दीप्तिमान्
    जो प्रकाशमान है।
  5. ऋत्विजम्
    ऋतु + इज् = ऋतु के अनुसार यज्ञ करने वाला
    अर्थात अग्नि यज्ञ के प्रत्येक काल में आहुति ग्रहण करता है।
  6. होतारम्
    सायणाचार्य कहते हैं —
    हु शब्दे दाने
    जो हवि को देवताओं तक पहुँचाता है, वह होता है।
    अग्नि देवताओं का मुख है — वह आहुति स्वीकार कर उन्हें पहुँचाती है।
  7. रत्नधातमम्
    सायणाचार्य इस शब्द का अर्थ करते हैं —
    रत्नानि धनानि धत्ते इति
    जो धन, समृद्धि, पशु, पुत्र आदि प्रदान करता है।
    यहाँ रत्न का अर्थ लौकिक समृद्धि से है — कृषि, पशुधन, आयु, प्रतिष्ठा आदि।

सायणाचार्य के अनुसार अन्वय

अहम् यज्ञस्य पुरोहितं देवम् ऋत्विजम् होतारं रत्नधातमम् अग्निम् ईळे।

वैदिक ऋषियों द्वारा अग्नि में आहुति 


सायणाचार्य के अनुसार भावार्थ

मैं उस अग्नि की स्तुति करता हूँ जो यज्ञ का पुरोहित है, देवता है, ऋत्विज् है, होता है और यज्ञ के द्वारा साधकों को धन, समृद्धि तथा कल्याण प्रदान करती है।

सायणाचार्य के अनुसार यह मंत्र यज्ञारम्भ का मंगलाचरण है। ऋषि पहले अग्नि को आह्वान करते हैं क्योंकि—

अग्नि देवताओं का मुख है
अग्नि बिना यज्ञ संभव नहीं
अग्नि आहुति को देवताओं तक ले जाती है
अग्नि यज्ञकर्ता को फल दिलाती है 

उपसंहार

  • उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट होता है कि जैन परम्परा में वर्णित ऋषभदेव सम्बन्धी कथानकों में अग्नि के प्रथम अनुभव, उसके प्रति उत्पन्न आश्चर्य एवं भय, तथा क्रमशः विकसित श्रद्धा-भाव का उल्लेख मिलता है। यह मानसिक एवं सांस्कृतिक संक्रमण अग्नि के प्रति आराधनात्मक दृष्टि के विकास की ओर संकेत करता है। ऋग्वेद का प्रथम मंत्र अग्नि को पुरोहित, ऋत्विज् तथा यज्ञ का अधिष्ठाता मानते हुए इसी आराधनात्मक दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करता है। इस प्रकार जैन कथानकों में वर्णित सभ्यता के संक्रमण और वैदिक साहित्य में व्यक्त अग्नि-स्तुति के बीच एक उल्लेखनीय वैचारिक साम्य दृष्टिगोचर होता है. 

    वैदिक, बौद्ध एवं जैन परम्पराओं में सनातन की अवधारणा: एक शास्त्रीय एवं तुलनात्मक अध्ययन

  • Thanks, 
    Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices

    रविवार, 1 मार्च 2026

    ଓଡ଼ିଆ ଲିପିରେ: ସଙ୍କଟ ମୋଚନ ଦାଦା ଗୁରୁ ଇକତୀସା Dadaguru Ikteesa in Oriya script

    Thanks, 
    Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices

    शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

    సంకట మోచన దాదాగురు ఇకతీసా Dadaguru Ikteesa in Telugu script

    Dadaguru Ikteesa in Telugu script 

    Ikteesa in various other Indian languages

    సంకట మోచన దాదాగురు ఇకతీసా

    శ్రీ గురుదేవ దయాల్ కో, మన మే ధ్యాన్ లాగాయే |
    అష్టసిద్ధి నవనిధి మిలే, మనవాంఛిత ఫల పాయే ||

    శ్రీ గురు చరణ శరణ మే ఆయో, దేఖ దర్శ మన అతిసుఖ పాయో |
    దత్త నామ్ దుఃఖ భంజన హారా, బిజ్లీ పాత్ర తలే ధరనారా ||

    ఉపశమ రస కా కంద కహాబే, జో సుమిరే ఫల నిశ్చయ పాబే |
    దత్త సంపత్తి దాతా దయాలు, నిజ భక్తన్ కే హై ప్రతిపాలు ||

    బావన్ వీర్ కియే వశ భారీ, తుమ సాహిబ జగ మే జయకారి |
    యోగణీ చౌంసఠ వశ కర్ లీనీ, విద్యా పోథీ ప్రకట కీనీ ||

    పంచ పీర్ సాధే బల్కారీ, పంచ నదీ పాంజాబ్ మఝారీ |
    అంధో కీ ఆంఖే తుమ ఖోలీ, గూంగో కో దే దీనీ బోలీ ||

    గురు వల్లభ కే పాఠ విరాజో, సూరిన్ మే సూరజ సమ సాజో |
    జగ మే నామ్ తుమ్హారో కహియే, పరతిఖ సుర తరు సమ సుఖ లహియే ||

    ఇష్ట దేవ మేరే గురుదేవా, గుణీ జన ముని జన కర్తే సేవా |
    తుమ సమ ఔర్ దేవ నహీ కోయీ, జో మేరే హిత కారక హోయీ ||

    తుమ హో సుర తరు బాంఛిత దాతా, మై నిశదిన్ తుమ్హరే గుణ గాతా |
    పార్ బ్రహ్మ గురు హో పరమేశ్వర్, అలఖ నిరంజన్ తుమ జగదీశ్వర్ ||

    తుమ గురు నామ్ సదా సుఖ దాతా, జపత్ పాప్ కోటి కట్ జాతా |
    కృపా తుమ్హారీ జిన్ పర్ హోయీ, దుఃఖ కష్ట నహీ పావే సోయీ ||

    అభయ దాన్ దాతా సుఖకారీ, పరమాత్మ పూరణ బ్రహ్మచారీ |
    మహా శక్తి బల బుద్ధి విధాతా, మై నిత్ ఉఠ్ గురు తుమ్హే మనాతా ||

    తుమ్హారీ మహిమా హై అతి భారీ, టూటీ నావ్ నయీ కర్ డారీ |
    దేశ దేశ మే థంభ్ తుమ్హారా, సంగ్ సకల్ కే హో రఖ్వాలా ||

    సర్వ సిద్ధి నిధి మంగళ దాతా, దేవపరీ సబ్ శీశ నమాతా |
    సోమవారం పూనమ్ సుఖకారీ, గురు దర్శన్ ఆవే నర నారీ ||

    గురు ఛలనే కో కియా విచారా, శ్రావికా రూప్ యోగణీ ధారా |
    కీలీ ఉజ్జయినీ మఝధారా, గురు గుణ అగణిత కియా విచారా ||

    హో ప్రసన్న దీనేబర్దానా, సాత్ జో పసరే మహి దర్మ్యానా |
    యుగ ప్రధాన పద జనహిత కారా, అంబడ్ మాన్ చూర్ణ కర్ డారా ||

    మాతా అంబికా ప్రకట భవానీ, మంత్ర కలాధారీ గురు జ్ఞానీ |
    ముగల్ పుత్ కో తురత్ జిలాయా, లక్షో జన కో జైన్ బనాయా ||

    దిల్లీ మే పత్షాహ్ బులావే, గురు అహింసా ధ్వజ్ ఫహరవావే |
    భాదో చౌదస్ స్వర్గ సిద్ధారే, సేవక్ జన కే సంకట్ టారే ||

    పూజే దిల్లీ మే జో ధ్యావే, సంకట్ నహీ సప్నే మే ఆవే |
    ఐసే దాదా సాహబ్ మేరే, హమ్ చాకర్ చరణన్ కే చెరే ||

    నిశదిన్ భైరూ గోరే కాలే, హాజిర హుకుమ్ ఖడే రఖ్వాలే |
    కుశల్ కరణ్ లీనో అవతారా, సత్గురు మేరే సానిధ్ కారా ||

    డూబతీ జహాజ్ భక్త కీ తారీ, పంఖీ రూప్ ధర్యో హితకారీ |
    సంగ్ అచంభా మన మే లావే, గురు తబ్ శుభ వ్యాఖ్యాన్ సునావే ||

    గురు బాణీ సున్ సబ్ హరఖావే, గురు భవ తారణ తరణ కహావే |
    సమయ సుందర్ కీ పంచ నదీ మే, ఫట్ గయీ జహాజ్ నయీ కీ ఛిన్ మే ||

    అబ్ హై సద్గురు మేరీ బారీ, ముఝే సమ్ పతిత న ఔర్ భిఖారీ |
    శ్రీ జిన్ చంద్ర సూరీ మహారాజా, చౌరాశీ గచ్చ్ కే సిర్ తాజా ||

    అక్బర్ కో అభక్ష్య ఛుడాయో, అమావస్ కో చాంద్ ఉగాయో |
    భట్టారక్ పద నామ్ ధరావే, జయ జయ జయ జయ గుణీ జన గావే ||

    లక్ష్మీ లీలా కర్తీ ఆవే, భుఖా భోజన్ ఆన్ ఖిలావే |
    ప్యాసే భక్త కో నీర్ పిలావే, జల్ ధర్ ఉన్ బేలా లే ఆవే ||

    అమృత జైసా జల్ బర్సావే, కభీ కాల్ నహీ పడనే పావే |
    అన్ ధన్ సే భర్పూర్ బనావే, పుత్ర పౌత్ర బహు సంపత్తి పావే ||

    చామర్ యుగల్ ఢులే సుఖకారీ, ఛత్ర కిరణియా శోభా భారీ |
    రాజా రానా శీశ నమావే, దేవ్ పరీ సబ్ హీ గుణ గావే ||

    పూరబ్ పశ్చిమ దక్షిణ తాయీ, ఉత్తర్ సర్వ దిశా కే మాహీం |
    జ్యోతి జాగతీ సదా తుమ్హారీ, కల్పతరు సత్గురు గుణ ధారీ ||

    శ్రీ విజయ ఇంద్ర సూరీశ్వర్ రాజే, ఛడీ దార్ సేవక్ సంఘ్ సాజే |
    జో యహ గురు ఇకతీసా గావే, సుందర్ లక్ష్మీ లీలా పావే ||

    జో యహ పాఠ్ కరే చిత్ లాయీ, సత్గురు ఉన్కే సదా సహాయీ |
    బార్ ఏక్ సౌ ఆఠ్ జో గావే, రాజదండ్ బంధన్ కట్ జావే ||

    సంవత్ ఆఠ్ దోయ్ హజ్జారా, ఆసో తేరస్ శుక్రవారా |
    శుభ ముహూర్త్ వర సింహ్ లగ్న మే, పూరణ కీనో బైఠ్ మగ్న మే ||

    సత్గురు కా స్మరణ్ కరే, ధరే సదా జో ధ్యాన్ |
    ప్రాతః ఉఠీ పహిలే పడే, హోయ్ కోటి కళ్యాణ ||

    సునో రత్న చింతామణి, సత్గురు దేవ్ మహాన్ |
    వందన్ శ్రీ గోపాల్ కా, లీజే వినయ విధాన్ ||

    చరణ శరణ మే మై రహూం, రాఖియో మేరా ధ్యాన్ |
    భూల్ చూక్ మాఫీ కరో, హే మేరే భగవాన్ ||

    భూల్ చూక్ మాఫీ కరో, హే మేరే భగవాన్ |
    భూల్ చూక్ మాఫీ కరో, హే మేరే భగవాన్ ||


    Thanks, 
     Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices

    गुरुवार, 29 जनवरी 2026

    ਸੰਕਟ ਮੋਚਨ ਦਾਦਾ ਗੁਰੂ ਇਕਤੀਸਾ Dadaguru Ikteesa in Gurumukhi script

    Dadaguru Ikteesa in Gurumukhi script

    Ikteesa in various other scripts


    ਸੰਕਟ ਮੋਚਨ ਦਾਦਾ ਗੁਰੂ ਇਕਤੀਸਾ


    ਪ੍ਰਥਮ ਦਾਦਾ ਗੁਰੁਦੇਵ ਸ਼੍ਰੀ ਜਿਨ ਦੱਤ ਸੂਰੀ



    ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੁਦੇਵ ਦਯਾਲ ਕੋ, ਮਨ ਮੇਂ ਧਿਆਨ ਲਗਾਏ ।
    ਅਸ਼ਟਸਿੱਧਿ ਨਵਨਿਧਿ ਮਿਲੇ, ਮਨਵਾਂਛਿਤ ਫਲ ਪਾਏ ॥

    ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਚਰਨ ਸ਼ਰਨ ਮੇਂ ਆਯੋ, ਦੇਖ ਦਰਸ਼ ਮਨ ਅਤਿ ਸੁਖ ਪਾਯੋ ।
    ਦੱਤ ਨਾਮ ਦੁਖ ਭੰਜਨ ਹਾਰਾ, ਬਿਜਲੀ ਪਾਤ੍ਰ ਤਲੇ ਧਰਨਾਰਾ ॥

    ਉਪਸ਼ਮ ਰਸ ਕਾ ਕੰਧ ਕਹਾਵੇ, ਜੋ ਸੁਮਿਰੇ ਫਲ ਨਿਸ਼ਚਯ ਪਾਵੇ ।
    ਦੱਤ ਸੰਪੱਤੀ ਦਾਤਾਰ ਦਯਾਲੁ, ਨਿਜ ਭਕਤਨ ਕੇ ਹੈਂ ਪ੍ਰਤਿਪਾਲੁ ॥

    ਬਾਵਨ ਵੀਰ ਕੀਏ ਵਸ਼ ਭਾਰੀ, ਤੁਮ ਸਾਹਿਬ ਜਗ ਮੇਂ ਜਯਕਾਰੀ ।
    ਜੋਗਣੀ ਚੌਂਸਠ ਵਸ਼ ਕਰ ਲੀਨੀ, ਵਿਦਿਆ ਪੋਥੀ ਪ੍ਰਗਟ ਕੀਨੀ ॥

    ਪਾਂਚ ਪੀਰ ਸਾਧੇ ਬਲ ਕਾਰੀ, ਪੰਚ ਨਦੀ ਪੰਜਾਬ ਮਜਾਰੀ ।
    ਅੰਧੋ ਕੀ ਆਂਖੇਂ ਤੁਮ ਖੋਲੀ, ਗੂੰਗੋਂ ਕੋ ਦੇ ਦੀਨੀ ਬੋਲੀ ॥

    ਗੁਰੂ ਵੱਲਭ ਕੇ ਪਾਠ ਵਿਰਾਜੋ, ਸੂਰਿਨ ਮੇਂ ਸੂਰਜ ਸਮ ਸਾਜੋ ।
    ਜਗ ਮੇਂ ਨਾਮ ਤੁਮ੍ਹਾਰੋ ਕਹਿਏ, ਪਰਤਿਖ ਸੁਰ ਤਰੁ ਸਮ ਸੁਖ ਲਹਿਏ ॥

    ਇਸ਼ਟ ਦੇਵ ਮੇਰੇ ਗੁਰੁਦੇਵਾ, ਗੁਣੀ ਜਨ ਮੁਨੀ ਜਨ ਕਰਤੇ ਸੇਵਾ ।
    ਤੁਮ ਸਮ ਔਰ ਦੇਵ ਨਹੀਂ ਕੋਈ, ਜੋ ਮੇਰੇ ਹਿਤ ਕਾਰਕ ਹੋਈ ॥

    ਤੁਮ ਹੋ ਸੁਰ ਤਰੁ ਵਾਂਛਿਤ ਦਾਤਾ, ਮੈਂ ਨਿਸ਼ਦਿਨ ਤੁਮ੍ਹਰੇ ਗੁਣ ਗਾਤਾ ।
    ਪਾਰ ਬ੍ਰਹਮ ਗੁਰੂ ਹੋ ਪਰਮੇਸ਼੍ਵਰ, ਅਲਖ ਨਿਰੰਜਨ ਤੁਮ ਜਗਦੀਸ਼੍ਵਰ ॥

    ਤੁਮ ਗੁਰੂ ਨਾਮ ਸਦਾ ਸੁਖ ਦਾਤਾ, ਜਪਤ ਪਾਪ ਕੋਟਿ ਕਟ ਜਾਤਾ ।
    ਕ੍ਰਿਪਾ ਤੁਮ੍ਹਾਰੀ ਜਿਨ ਪਰ ਹੋਈ, ਦੁਖ ਕਸ਼ਟ ਨਹੀਂ ਪਾਵੇ ਸੋਈ ॥

    ਅਭਯ ਦਾਨ ਦਾਤਾ ਸੁਖਕਾਰੀ, ਪਰਮਾਤਮ ਪੂਰਨ ਬ੍ਰਹਮਚਾਰੀ ।
    ਮਹਾ ਸ਼ਕਤੀ ਬਲ ਬੁੱਧਿ ਵਿਧਾਤਾ, ਮੈਂ ਨਿਤ ਉਠ ਗੁਰੂ ਤੁਮ੍ਹੇਂ ਮਨਾਤਾ ॥

    ਤੁਮ੍ਹਾਰੀ ਮਹਿਮਾ ਹੈ ਅਤਿ ਭਾਰੀ, ਟੂਟੀ ਨਾਵ ਨਈ ਕਰ ਡਾਰੀ ।
    ਦੇਸ਼ ਦੇਸ਼ ਮੇਂ ਥੰਭ ਤੁਮ੍ਹਾਰਾ, ਸੰਗ ਸਕਲ ਕੇ ਹੋ ਰਖਵਾਲਾ ॥

    ਸਰਵ ਸਿੱਧਿ ਨਿਧਿ ਮੰਗਲ ਦਾਤਾ, ਦੇਵਪਰੀ ਸਭ ਸੀਸ਼ ਨਮਾਤਾ ।
    ਸੋਮਵਾਰ ਪੂਨਮ ਸੁਖਕਾਰੀ, ਗੁਰੂ ਦਰਸ਼ਨ ਆਵੇ ਨਰ ਨਾਰੀ ॥

    ਗੁਰੂ ਛਲਨੇ ਕੋ ਕੀਆ ਵਿਚਾਰਾ, ਸ਼੍ਰਾਵਿਕਾ ਰੂਪ ਜੋਗਣੀ ਧਾਰਾ ।
    ਕੀਲੀ ਉੱਜਯਨੀ ਮਝਧਾਰਾ, ਗੁਰੂ ਗੁਣ ਅਗਣਿਤ ਕੀਆ ਵਿਚਾਰਾ ॥

    ਹੋ ਪ੍ਰਸੰਨ ਦੀਨੇ ਵਰਦਾਨਾ, ਸਾਤ ਜੋ ਪਸਰੇ ਮਹਿ ਦਰਮਿਆਨਾ ।
    ਯੁਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਦ ਜਨਹਿਤ ਕਾਰਾ, ਅੰਬੜ ਮਾਨ ਚੂਰਣ ਕਰ ਡਾਰਾ ॥

    ਮਾਤਾ ਅੰਬਿਕਾ ਪ੍ਰਗਟ ਭਵਾਨੀ, ਮੰਤ੍ਰ ਕਲਾਧਾਰੀ ਗੁਰੂ ਗਿਆਨੀ ।
    ਮੁਗ਼ਲ ਪੂਤ ਕੋ ਤੁਰਤ ਜਿਲਾਇਆ, ਲਾਖੋਂ ਜਨ ਕੋ ਜੈਨ ਬਣਾਇਆ ॥

    ਦਿੱਲੀ ਮੇਂ ਪਤਸ਼ਾਹ ਬੁਲਾਵੇ, ਗੁਰੂ ਅਹਿੰਸਾ ਧ੍ਵਜ ਫਹਰਾਵੇ ।
    ਭਾਦੋ ਚੌਦਸ ਸਵਰਗ ਸਿਧਾਰੇ, ਸੇਵਕ ਜਨ ਕੇ ਸੰਕਟ ਟਾਰੇ ॥

    ਪੂਜੇ ਦਿੱਲੀ ਮੇਂ ਜੋ ਧਿਆਵੇ, ਸੰਕਟ ਨਹੀਂ ਸੁਪਨੇ ਮੇਂ ਆਵੇ ।
    ਐਸੇ ਦਾਦਾ ਸਾਹਿਬ ਮੇਰੇ, ਹਮ ਚਾਕਰ ਚਰਨਨ ਕੇ ਚੇਰੇ ॥

    ਨਿਸ਼ਦਿਨ ਭੈਰੁ ਗੋਰੇ ਕਾਲੇ, ਹਾਜ਼ਿਰ ਹੁਕਮ ਖੜੇ ਰਖਵਾਲੇ ।
    ਕੁਸ਼ਲ ਕਰਣ ਲੀਨੋ ਅਵਤਾਰਾ, ਸਤਗੁਰੂ ਮੇਰੇ ਸਾਨਿਧ ਕਾਰਾ ॥

    ਡੂਬਤੀ ਜਹਾਜ ਭਕਤ ਕੀ ਤਾਰੀ, ਪੰਖੀ ਰੂਪ ਧਰ੍ਯੋ ਹਿਤਕਾਰੀ ।
    ਸੰਗ ਅਚੰਭਾ ਮਨ ਮੇਂ ਲਾਵੇ, ਗੁਰੂ ਤਬ ਸ਼ੁਭ ਵ੍ਯਾਖ੍ਯਾਨ ਸੁਨਾਵੇ ॥

    ਗੁਰੂ ਵਾਣੀ ਸੁਨ ਸਭ ਹਰਖਾਵੇ, ਗੁਰੂ ਭਵ ਤਾਰਣ ਤਰਣ ਕਹਾਵੇ ।
    ਸਮਯ ਸੁੰਦਰ ਕੀ ਪੰਚ ਨਦੀ ਮੇਂ, ਫਟ ਗਈ ਜਹਾਜ ਨਈ ਕੀ ਛਿਣ ਮੇਂ ॥

    ਅਬ ਹੈ ਸਦਗੁਰੂ ਮੇਰੀ ਬਾਰੀ, ਮੁਝੇ ਸਮ ਪਤਿਤ ਨਾ ਔਰ ਭਿਖਾਰੀ ।
    ਸ਼੍ਰੀ ਜਿਨ ਚੰਦ੍ਰ ਸੂਰੀ ਮਹਾਰਾਜਾ, ਚੌਰਾਸੀ ਗੱਛ ਕੇ ਸਿਰ ਤਾਜਾ ॥

    ਅਕਬਰ ਕੋ ਅਭਕ੍ਸ਼੍ਯ ਛੁੜਾਯੋ, ਅਮਾਵਸ ਕੋ ਚਾਂਦ ਉਗਾਯੋ ।
    ਭੱਟਾਰਕ ਪਦ ਨਾਮ ਧਰਾਵੇ, ਜਯ ਜਯ ਜਯ ਜਯ ਗੁਣੀ ਜਨ ਗਾਵੇ ॥

    ਲਕਸ਼ਮੀ ਲੀਲਾ ਕਰਤੀ ਆਵੇ, ਭੂਖਾ ਭੋਜਨ ਆਨ ਖਿਲਾਵੇ ।
    ਪਿਆਸੇ ਭਕਤ ਕੋ ਨੀਰ ਪਿਲਾਵੇ, ਜਲ ਧਰ ਉਣ ਵੇਲਾ ਲੇ ਆਵੇ ॥

    ਅਮ੍ਰਿਤ ਜੈਸਾ ਜਲ ਬਰਸਾਵੇ, ਕਭੀ ਕਾਲ ਨਹੀਂ ਪੜਨੇ ਪਾਵੇ ।
    ਅਨ ਧਨ ਸੇ ਭਰਪੂਰ ਬਣਾਵੇ, ਪੁਤਰ-ਪੌਤਰ ਬਹੁ ਸੰਪੱਤੀ ਪਾਵੇ ॥

    ਚਾਮਰ ਯੁਗਲ ਢੁਲੇ ਸੁਖਕਾਰੀ, ਛਤ੍ਰ ਕਿਰਣੀਆ ਸ਼ੋਭਾ ਭਾਰੀ ।
    ਰਾਜਾ ਰਾਣਾ ਸੀਸ਼ ਨਮਾਵੇ, ਦੇਵ ਪਰੀ ਸਭ ਹੀ ਗੁਣ ਗਾਵੇ ॥

    ਪੂਰਬ ਪੱਛਿਮ ਦਕਸ਼ਿਣ ਤਾਂਈਂ, ਉੱਤਰ ਸਰਵ ਦਿਸ਼ਾ ਕੇ ਮਾਹੀਂ ।
    ਜ੍ਯੋਤੀ ਜਾਗਤੀ ਸਦਾ ਤੁਮ੍ਹਾਰੀ, ਕਲਪਤਰੁ ਸਤਗੁਰੂ ਗਣ ਧਾਰੀ ॥

    ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਜਯ ਇੰਦਰ ਸੂਰੀਸ਼੍ਵਰ ਰਾਜੇ, ਛੜੀ ਦਾਰ ਸੇਵਕ ਸੰਘ ਸਾਜੇ ।
    ਜੋ ਇਹ ਗੁਰੂ ਇਕਤੀਸਾ ਗਾਵੇ, ਸੁੰਦਰ ਲਕਸ਼ਮੀ ਲੀਲਾ ਪਾਵੇ ॥

    ਜੋ ਇਹ ਪਾਠ ਕਰੇ ਚਿਤ ਲਾਈ, ਸਤਗੁਰੂ ਉਨਕੇ ਸਦਾ ਸਹਾਈ ।
    ਵਾਰ ਇਕ ਸੌ ਆਠ ਜੋ ਗਾਵੇ, ਰਾਜਦੰਡ ਬੰਧਨ ਕਟ ਜਾਵੇ ॥

    ਸੰਵਤ ਆਠ ਦੋਯ ਹੱਜਾਰਾ, ਆਸੋ ਤੇਰਸ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰਾ ।
    ਸ਼ੁਭ ਮੁਹੂਰਤ ਵਰ ਸਿੰਘ ਲਗਨ ਮੇਂ, ਪੂਰਨ ਕੀਨੋ ਬੈਠ ਮਗਨ ਮੇਂ ॥

    ਸਤਗੁਰੂ ਕਾ ਸਿਮਰਨ ਕਰੇ, ਧਰੇ ਸਦਾ ਜੋ ਧਿਆਨ ।
    ਪ੍ਰਾਤਃ ਉਠੀ ਪਹਿਲੇ ਪੜ੍ਹੇ, ਹੋਯ ਕੋਟੀ ਕਲ੍ਯਾਣ ॥

    ਸੁਨੋ ਰਤਨ ਚਿੰਤਾਮਣਿ, ਸਤਗੁਰੂ ਦੇਵ ਮਹਾਨ ।
    ਵੰਦਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੋਪਾਲ ਕਾ, ਲੀਜੇ ਵਿਨਯ ਵਿਧਾਨ ॥

    ਚਰਨ ਸ਼ਰਨ ਮੇਂ ਮੈਂ ਰਹੂੰ, ਰਖਿਓ ਮੇਰਾ ਧਿਆਨ ।
    ਭੂਲ ਚੂਕ ਮਾਫੀ ਕਰੋ, ਹੇ ਮੇਰੇ ਭਗਵਾਨ ॥

    ਭੂਲ ਚੂਕ ਮਾਫੀ ਕਰੋ, ਹੇ ਮੇਰੇ ਭਗਵਾਨ ।
    ਭੂਲ ਚੂਕ ਮਾਫੀ ਕਰੋ, ਹੇ ਮੇਰੇ ਭਗਵਾਨ ॥


     
    Thanks, 
    Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices

    बुधवार, 28 जनवरी 2026

    ಸಂಕಟ ಮೋಚನ ದಾದಾಗುರು ಇಕ್ತೀಸಾ Dadaguru Ikteesa in Kannad script

    Dadaguru Ikteesa in Kannad script

    ಸಂಕಟ ಮೋಚನ ದಾದಾಗುರು ಇಕ್ತೀಸಾ

    Sri Jin Dutt Suri, 1st Dadagurudev 



    ಶ್ರೀ ಗುರು ಚರಣ್ ಶರಣ್ ಮೇ ಆವೋ, ದೇಖ್ ದರಸ್ ಅತಿ ಸುಖ್ ಪಾವೋ.
     ದತ್ತ್ ನಮ್ ದುಖ್ ಭಂಜನ್ಹಾರ, ಬಿಜಿಲಿ ಪತ್ರ್ ತಾಳೆ ಧರಣಿ - ೧

     ಉಪಶಾಮ್ ರಾಸ್ ಕಾ ಕಂಡ್ ಕಹ್ವೆ, ಜೋ ಸುಮೇರಾ ಫಲ್ ನಿಶ್ಚಯ್ ಪಾವೆ
     ದತ್ತ ಸಂಪತ್ತಿ ದಾತಾರ್ ದಯಾಲು, ನಿಜ ಭಕ್ತನ ಕೆ ಹಿ ಪ್ರತಿಪಾಲೋ -2

     ಬವನ್ ವೀರ್ ಕೀ ವಶ್ ಭಾರಿ, ತುಮ್ ಸಾಹಿಬ್ ಜಗ್ಮೇ ಜೈಕಾರಿ.
     ಜೋಗ್ನಿ ಚೋಸತ್ ವಷ್ಕರ್ ಲಿನಿ, ವಿದ್ಯಾಪೋತಿ ಪ್ರಗಟ್ ಕಿಣಿ -3

     ಪಂಚ ಪೀರ್ ಸಾಧ್ಯೆ ಬಾಲ್ಕಾರಿ, ಪಂಚ್ ನಾಡಿ ಪಂಜಾಬ್ ಮಝರಿ.
     ಆಂಧೋ ಕಿ ಆಂಖೆ ತುಮ್ ಖೋಲಿ, ಗುಗೋ ಕೋ ದೇ ದಿನಿ ಬೋಲಿ -4

     ಗುರು ವಲ್ಲಭ ಕೇ ಪಟ್ ವಿರಾಜೋ, ಸುರಿನ್ ಮೇ ಸುರಜ್ ಸುಮ್ ಸಾಜೋ.
     ಜಗ್ ಮೇ ನಾಮ್ ತುಮಾರೋ ಕಹಿಯಾ, ಪಾರ್ಟಿಘ್ ಸುರ್ತರು ಸಮ್ ಸುಖ್ ಲಾಹಿಯಾ - 5

     ಇಷ್ಟ ದೇವ್ ಮೇರೇ ಗುರು ದೇವಾ, ಗುಣಿ ಜನ್ ಮುನಿ ಜನ್ ಕರ್ತೇ ಸೇವಾ
     ತುಮ್ ಸುಮ್ ಔರ್ ದೇವ್ ನಹೀ ಕೋಯಿ, ಜೋ ಮೇರೆ ಹಿಟ್ಕಾರಕ್ ಹೋಯಿ -6

     ತುಮ್ ಹೊ ಸುರ್ತಾರು ವಾಂಚಿತ್ ದಾತಾ, ಮಾಯಿ ನಿಸ್ದಿನ್ ತುಮೆರೆ ಗನ್ ಗತಾ
     ಪರಬ್ರಹ್ಮ್ ಗುರು ಹೋ ಪರ್ಮೇಶ್ವರ್, ಅಲಖ್ ನಿರಂಜನ್ ತುಮ್ ಜಗದೀಶ್ವರ್ -7

     ತುಮ ಗುರು ನಾಮ್ ಸದಾ ಸುಖದಾತಾ, ಜಪತ ಪಾಪ ಕೋಟಿಕಟ್ ಜಾತಾ.
     ಕ್ರಪಾ ತುಮ್ಹಾರಿ ಜಿನ್ ಪರ್ ಹೋಯಿ, ದುಖ್ ಕಷ್ಟ್ ನಹಿ ಪಾವೇ ಸೋಇ -8

    ಅಭ್ಯದಾನ ದತ್ತ ಸುಖಸಾರಿ, ಪರಮಾತಂ -ಪುರನ್ ಬ್ರಹ್ಮಚಾರಿ.
     ಮಹಾ ಷಟ್ಕಿ ಬಲ ಬುದ್ಧಿ ವಿಧಾತ, ಮೇ ಗುರು ನಿತ್ ಉತ್ ತುಮೇಹೇ ಮನತಾ -9

     ತುಮ್ಹಾರಿ ಮಹಿಮಾ ಹೈ ಅತಿಭಾರಿ, ತುಟಿನಾವ್ ನೈ ಕರ್ ದಾರಿ.
     ದೇಶ್ ದೇಶ್ ಮೆ ಥಂಬ್ ತುಮ್ಹಾರಾ, ಸಂಘ ಸಕಲ್ ಕೆ ಹೋ ರಖ್ವಾಲಾ -10

     ಸರ್ವೇಸಿಧಿ ನಿಧಿ ಮಂಗಲ್ ಡೇಟಾ, ದೇವ್ ಪ್ಯಾರಿ ಸಬ್ ಸಿಸ್ ನಮತಾ.
     ಸೋಮವಾರ ಪುನಂ ಸುಖಕಾರಿ, ಗುರು ದರ್ಶನ ಅವೆ ನರನಾರಿ - 11

     ಗುರು ಚಲನೇ ಕೋ ಕಿಯಾ ವಿಚಾರ, ಶ್ರಾವಿಕ ರೂಪ ಜೋಗ್ನಿ ಧಾರಾ ॥
     ಕಿಲಿಯುಜ್ಜನಿ ಮಜ್ಧರಾ, ಗುರು ಗನ್ ಅಗಿನತ್ ಕಿಯಾ ವಿಚಾರ -12

     ಹೋ ಪ್ರಸನ ದಿನೇ ವರದನ, ಸತ ಜೋ ಪಸ್ರೇ ಮಹಿ ದರ್ಮೇಯನಾ।
     ಯುಗವೃದ್ಧನ್ ಜೈ ಜನ್ ಹಿಟ್ಕರ, ಅಂಬಡ್ದ್ ಮನ್ ಚುರಣಕರ್ದಾರ -13

    ಮತ್ ಅಂಬಿಕಾ ಪ್ರಕೇತ ಭವಾನಿ, ಮಂತ್ರ ಕಲಾಧಾರಿ ಗುರು ಗನೀ.
     ಅಮವಾಸ್ಯ ಕೋ ಚಂದ್ ಉಗಾಯೋ, ದೇಖ್ ಅಚ್ಛಂಭೋ ಸಬ್ಕೋ ಔಓ - 14

     ಮಣಿಧಾರಿ ಜಿಂಚಂದ್ ಕಖ್ವೆ, ಜಾಕಿ ಸುನಿಜರ್ ಮುಝ್ ಮನ್ ಚಾವೆ.
     ಅಕ್ಬರ್ ಕೋ ಅಭಾಖ್ಯ ಚುರಾಯ, ಮುಗಲ್ಪುಟ್ ಕೋ ತುರಂತ್ ಜಿಲಾಯ -15

     ಪೂಜೆ ದೆಹಲಿ ಮೇ ಜೋ ಧ್ಯಾವೇ, ಸಂಕಟ್ ನಹೀ ಸುಪ್ನೇ ಮೇ ಆವೇ.
     ಅಸೀ ದಾದಾ ಸಾಹಬ್ ಮೇರೆ, ಹಮ್ ಚ್ಕೇರ್ ಚರ್ನನ್ ಕೆ ಚೆರೆ -16

     ನಿಶಿದಿಂ ಭೇರು ಗೊರೆ ಕಾಲೇ, ಹಾಜಿರ ಹುಕಂ ಕಡೆ ರಖವಾಲೇ।
     ಕುಶಾಲ ಕರಣ್ ಲಿನೋ ಅವತಾರ,ಸದ್ಗುರು ಮೇರೆ ಸನಿಧಕರ -17

     ದುಬ್ತಿ ಜಹಜ್ ಭಕ್ತ ಕಿ ತಾರಿ ಪಂಖಿ ರೂಪ ಧರೋ ಹಿಟ್ಕರಿ
     ಸಂಘ ಅಚಂಭ ಮನ್ಮೆ ಲವೇ, ಗುರು ಟಬ್ ಶುಭ ವ್ಯೆಖಾನ್ ಸುನವೆ -18

     ಗುರುವಾಣಿ ಸನ್ ಸಬ ಹರ್ಖಾಯೇ, ಗುರು ಭಾವತರೇನ್ತರೇನ್ ಕಹೈ।
     ಸಮ್ಯಸುಂದರ್ ಕಿ ಪಂಚನಾಡಿ ಮೆ, ಫಟ್ ಗೈ ಜಹಜ್ ನೈ ಕಿ ಚಿನ್ ಮೆ -19

     ಅಬ್ ಹಿ ಸದ್ಗುರು ಮೇರಿ ಬಾರಿ, ಮುಜ್ ಸಂ ಪತಿತ್ ಎನ್ ಔರ್ ಭಿಖಾರಿ
     ಶ್ರೀ ಜಿಂಚಂದಸೂರಿ ಮಹಾರಾಜ, ಚೋರಸಿ ಗಚ್ಛ್ ಕೆ ಸಿರ್ತಜಾ-20

     ಶಾಸ್ತ್ರ ಸಿದ್ಧಾಂತ ಮಹೋದಧಿ ಸರಿ, ಜಗಂ ಯುಗಪ್ರಧಾನ ಜೈಕರೇ.
     ಭಟ್ಟಾರಕ ಪದ್ ನಮ್ ಧರ್ವೆ,ಜೈ ಜೈ ಜೈ ಜೈ ಗುಣಿಜನ್ ನೀಡಿದರು -21

     ಫರಕ್ ಸಾಹಿತ್ ಗುರು ಆಂಕ್ ಬಟವೆ, ಭೂಕಾ ಭೋಜನ್ ಆನ್ ಖಿಲಾವೆ.
     ಪ್ಯಾಸೆ ಭಕೆ ಕೊ ನೀರ್ ಪಿಲಾವೆ,ಜಲ್ಧರ್ ಅನ್ ಬೇಲಾ ಲೀವ್ -22

     ಅಮೃತ್ ಜಿಸ ಜಲ ಬರ್ಸವೇ,ಕಭಿ ಕಲ್ ನಹಿ ಪದೇನೇ ಪಾವೇ.
     ಆನ್ ಧನ್ ಸೆ ಭರ್ಪುರ್ ಬನವೆ, ಪುತ್ರ ಪೂತ್ರ ಬಹು ಸಂಪತ್ತಿ ಪಾವೆ -23

     ಚಮೇರ ಯುಗಲ ಧುಲೇ ಸುಖಕಾರಿ, ಚತ್ರ ಕೀರ್ನಿಯಾ ಶೋಭಾ ಭಾರಿ,
     ರಾಜಾ ರಾಣಾ ಸಿಸ್ ನಮವೆ, ದೇವ್-ಪರಿ ಸಾಭಿ ಗನ್ ನೀಡಿದರು-24

     ಪುರಬ ಪಚೀಂ ದಕ್ಷಿಂತೈ, ಉಟ್ಟರ್ ಸಬ್ ಡಿಶ್ ಕೇ ಮಹಿ.
     ಜೋತ್ ಜಗ್ತಿ ಸದಾ ತುಮ್ಹಾರಿ, ಕಲ್ಪ-ತರು ಸದ್ಗುರು ಗಾಂಧಾರಿ-25

     ವಿಜಯಿಂದ್ಸೂರಿ ಸುರಿಶ್ವೆರ್ ರಾಜೆ, ಚ್ಡಿದರ್ ಸೇವಕ್ ಸಾಜೆ
     ಜೋ ಯಾ ಇಕ್ಟಿಸಾ ನೀಡಿದರು ,ಸುಂದರ್ ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಲೀಲಾ ಪಾವೆ-26

     ಜೋ ಯಹ ಪಥ ಕರೇ ಚಿತ್ತಲೈ, ಸದ್ಗುರು ಉಂಕೇ ಸದಾ ಸಹಾಯ ॥
     ಬಾರ್ ಅಕ್ ಸೋ ಆಥ್ ಜೋ ನೀಡಿದರು, ರಾಜ್ದಂಡ್ ಬಂಧನ್ ಕಟ್ ಜಾವೆ-27

     ಸಂವತ್ ಆಂತ್ ದೋಯಿ ಹಜಾರಾ, ಆಸೋ ತೇರಸ್ ಶುಕ್ರ್ ವರಾ
     ಶುಭ್ ಮಹೂರತ್ ವರ್ ಸಿಗ್ ಲಗನ್ ಮೆ, ಪುರನ್ ಕಿನೋ ಬಟ್ ಮಗನ್ ಮೆ-28

     ಸದ್ಗುರು ಕಾ ಸ್ಮರನ ಕರೇ ಧರೇ ಸದಾ ಜೋ ಧ್ಯಾನ್
     ಪ್ರಾತ ಉತ್ತಿ ಪಹಿಲ್ಯೇ ಪಹತೇ, ಹೋಇ ಕೋಟಿ ಕಲ್ಯಾಣ -29

     ಸುನೋ ರತ್ತನ್ ಚಿಂತಾಮಣಿ, ಸದ್ಗುರು ದೇವ್ ಮಹಾನ್
     ವಂದನ್ ಶ್ರೀಗೋಪಾಲ್ ಕಾ, ಲಿಜೆ  ವಿನಯ್ ವಿಧಾನ್ -30

     ಚರಣ್ ಶರ್ನ್ ಮೇ ಮೈನ್ ರಾಹು ರಾಖಿಯೋ ಮೇ ರಾ ಧ್ಯಾನ್
     ಭುಲ್ ಚುಕ್ ಮಾಫಿ ಕರ್ ಹಿ-ಮೇರೆ ಭಗವಾನ್-31


    Thanks, 
    Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices

    સંકટ મોચન દાદાગુરુ ઈકતીસા Dadaguru Ikteesa in Gujrati Script

    Dadaguru Ikteesa in Gujrati Script

    સંકટ મોચન દાદાગુરુ ઈકતીસા 

    પ્રથમ દાદાગુરુ શ્રી જિનદત્ત સુરી મહારાજ 

    શ્રી ગુરુદેવ દયાલ કો, મન મેં ધ્યાન લગાએ |

    અષ્ટસિદ્ધિ નવનીધિ મિલે, મનવાંછિત ફલ પાએ ||

    શ્રી ગુરુ ચરણ શરણ મેં આયો, દેખ દરશ મન અતિ સુખ પાયો |
    દત્ત નામ દુઃખ ભંજન હારા, બિલીજી પાત્ર તલે ધરનારા ||

    ઉપશમ રસ કા કંદ કહાવે, જો સુમિરે ફલ નિશ્ચય પાવે |
    દત્ત સંપત્તિ દાતાર દયાલુ, નિજ ભક્તન કે હૈં પ્રતિપાલુ ||

    બાવન વીર કિયે વશ ભારી, તુમ સાહિબ જગ મેં જયકારી |
    જોગણી ચૌંસઠ વશ કર લીની, વિદ્યા પોથી પ્રગટ કીની ||

    પાંચ પીર સાધે બલ કારી, પંચ નદી પંજાબ મજારી |
    અંધો કી આંખે તુમ ખોલી, ગૂંગોં કો દે દીની બોલી ||

    ગુરુ વલ્લભ કે પાઠ વિરાજો, સૂરિન મેં સૂરજ સમ સાઝો |
    જગ મેં નામ તુમ્હારો કહિયે, પરતિક્ખ સુર તરુ સમ સુખ લહિયે ||

    ઇષ્ટ દેવ મેરે ગુરુદેવા, ગુણી જન મુનિ જન કરતે સેવા |
    તુમ સમ ઔર દેવ નહિ કોઈ, જો મેરે હિત કારક હોઈ ||

    તુમ હો સુર તરુ વાંછિત દાતા, મેં નિશદિન તુમ્હરે ગુણ ગાતા |
    પાર બ્રહ્મ ગુરુ હો પરમેશ્વર, અલખ નિરંજન તુમ જગદીશ્વર ||

    તુમ ગુરુ નામ સદા સુખ દાતા, જપત પાપ કોટિ કટ જાતા |
    કૃપા તુમ્હારી જિન પર હોઈ, દુઃખ કષ્ટ નહિ પાવે સોઈ ||

    અભય દાન દાતા સુખકારી, પરમાતમ પૂરન બ્રહ્મચારી |
    મહા શક્તિ બલ બુદ્ધિ વિધાતા, મેં નિત ઉઠ ગુરુ તુમ્હે મનાતા ||

    તુમ્હારી મહિમા હૈ અતિ ભારી, ટૂટી નાવ નઈ કર ડારી |
    દેશ દેશ મેં થંભ તુમ્હારા, સંગ સકલ કે હો રખવાલા ||

    સર્વ સિદ્ધિ નિધિ મંગલ દાતા, દેવપરી સબ શીશ નમાતા |
    સોમવાર પૂનમ સુખકારી, ગુરુ દર્શન આવે નર નારી ||

    ગુરુ છલને કો કિયા વિચારા, શ્રાવિકા રૂપ જોગણી ધારા |
    કીલી ઉજ્જયની મઝધારા, ગુરુ ગુણ અગણિત કિયા વિચારા ||

    હો પ્રસન્ન દીને વરદાના, સાત જો પસરે મહિ દરમ્યાના |
    યુગ પ્રધાન પદ જનહિત કારા, અંબડ માન ચૂર્ણ કર ડારા ||

    માતા અંબિકા પ્રગટ ભવાની, મંત્ર કલાધારી ગુરુ જ્ઞાની |
    મુગ઼લ પૂત કો તુરત જિલાયા, લાખોં જન કો જૈન બનાયા ||

    દિલ્લી મેં પતશાહ બુલાવે, ગુરુ અહિંસા ધ્વજ ફહેરાવે |
    ભાદો ચૌદસ સ્વર્ગ સિધારે, સેવક જન કે સંકટ ટારે ||

    પૂજે દિલ્લી મેં જો ધ્યાનવે, સંકટ નહિ સપને મેં આવે |
    ઐસે દાદા સાહબ મેરે, હમ ચાકર ચરણન કે ચેરે ||

    નિશદિન ભૈરુ ગોરે કાલે, હાજિર હુકમ ખડે રખવાલે |
    કુશલ કરણ લીનો અવતારા, સતગુરુ મેરે સાનિધ કારા ||

    ડૂબતી જહાજ ભક્ત કી તારી, પંખી રૂપ ધર્યો હિતકારી |
    સંગ અચંભા મન મેં લાવે, ગુરુ તબ શુભ વ્યાખ્યાન સુનાવે ||

    ગુરુ વાણી સુન સબ હરખાવે, ગુરુ ભવ તારણ તરણ કહાવે |
    સમય સુંદર કી પંચ નદી મેં, ફટ ગઈ જહાજ નઈ કી છિણ મેં ||

    અબ હૈ સદગુરુ મેરી બારી, મુઝે સમ પતિત ના ઔર ભિખારી |
    શ્રી જિન ચંદ્ર સૂરી મહારાજા, ચોરાસી ગચ્છ કે સિર તાજા ||

    અકબર કો અભક્ષ્ય છુડાયો, અમાવસ કો ચાંદ ઉગાયો |
    ભટ્ટારક પદ નામ ધરાવે, જય જય જય જય ગુણી જન ગાવે ||

    લક્ષ્મી લીલા કરતી આવે, ભૂખા ભોજન આન ખિલાવે |
    પ્યાસે ભક્ત કો નીર પિલાવે, જલ ધર ઉણ વેલા લે આવે ||

    અમૃત જૈસા જલ વરસાવે, કભી કાલ નહિ પડને પાવે |
    અન ધન સે ભરપૂર બનાવે, પુત્ર-પૌત્ર બહુ સંપત્તિ પાવે ||

    ચામર યુગલ ઢુલે સુખકારી, છત્ર કિરણિયા શોભા ભારી |
    રાજા રાણા શીશ નમાવે, દેવ પરી સબ હી ગુણ ગાવે ||

    પૂરબ પશ્ચિમ દક્ષિણ તાંઈં, ઉત્તર સર્વ દિશા કે માહીં |
    જ્યોતિ જાગતી સદા તુમ્હારી, કલ્પતરું સતગુરુ ગણ ધારી ||

    શ્રી વિજય ઇન્દ્ર સૂરીશ્વર રાજે, છડી દાર સેવક સંઘ સાજે |
    જો યહ ગુરુ ઇક્તીસા ગાવે, સુંદર લક્ષ્મી લીલા પાવે ||

    જો યહ પાઠ કરે ચિત લાઈ, સતગુરુ ઉનકે સદા સહાઈ |
    વાર એક સૌ આઠ જો ગાવે, રાજદંડ બંધન કટ જાવે ||

    સંવત આઠ દોય હજ્જારા, આસો તેરસ શુક્કરવારા |
    શુભ મુહૂર્ત વર સિંહ લગ્ન મેં, પૂરન કીનો બેઠ મગન મેં ||

    સતગુરુ કા સ્મરણ કરે, ધરે સદા જો ધ્યાન |
    પ્રાતઃ ઉઠી પહિલે પડે, હોય કોટી કલ્યાણ ||

    સુનો રતન ચિંતામણિ, સતગુરુ દેવ મહાન |
    વંદન શ્રી ગોપાલ કા, લીજે વિનય વિધાન ||

    ચરણ શરણ મેં મેં રહું, રાખિયો મેરા ધ્યાન |
    ભૂલ ચૂક માફી કરો, હે મેરે ભગવાન ||

    ભૂલ ચૂક માફી કરો, હે મેરે ભગવાન |
    ભૂલ ચૂક માફી કરો, હે મેરે ભગવાન ||



    Thanks, 
    Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices

    সংকট মোচন দাদা গুৰু একতীসা Dadaguru Ikteesa in Asamese script

    Dadaguru Ikteesa in Asamese script

    Ikteesa in varius other Indian languages

    সংকট মোচন দাদা গুৰু একতীসা




    শ্ৰী গুৰুদেৱ দয়াল কো, মন মে ধ্যান লাগाए |
    অষ্টসিদ্ধি নৱনিধি মিলে, মনৱাঞ্ছিত ফল পায়ে ||

    শ্ৰী গুৰু চৰণ শৰণ মে আয়ো, দেখ দরশ মন অতি সুখ পায়ো |
    দত্ত নাম দুঃখ ভঞ্জন হারা, বিজলি পাত্ৰ তলে ধৰনাৰা ||

    উপশম ৰস কা কন্দ কহাৱে, জো সুমিৰে ফল নিশ্চয় পাৱে |
    দত্ত সম্পত্তি দাতার দয়ালু, নিজ ভক্তন কে হ্যায় প্রতিপালু ||

    বাৱন বীৰ কিয়ে বশ ভারী, তুম সাহিব জগ মে জয়কারী |
    যোগণী চৌঁসঠ বশ কর লীনি, বিদ্যা পোথী প্রকাশ কীনি ||

    পাঁচ পীর সাধে বল কারী, পঞ্চ নদী পঞ্জাব মাঝাৰী |
    অন্ধো কী আঁখেঁ তুম খোলী, গূঁগোঁ কো দে দীনি বোলী ||

    গুরু বল্লভ কে পাঠ বিরাজো, সূরিন মে সূরজ সম সাজো |
    জগ মেṁ নাম তোমহারো কহিয়ে, পরতিখ সুর তরু সম সুখ লহিয়ে ||

    ইষ্ট দেব মেরে গুরুদেৱা, গুণী জন মুনি জন করতে সেবা |
    তুম সম ঔর দেব নহিṁ কোই, জো মেরে হিত কারক হোই ||

    তুম হো সুর তরু ৱাঞ্ছিত দাতা, মৈঁ নিশদিন তোমহরে গুণ গাতা |
    পার ব্রহ্ম গুরু হো পরমেশ্বর, অলখ নিৰঞ্জন তুম জগদীশ্বর ||

    তুম গুরু নাম সদা সুখ দাতা, জপত পাপ কোটি কট জাতা |
    কৃপা তোমহারী জিন পর হোই, দুঃখ কষ্ট নহি পাৱে সোই ||

    অভয় দান দাতা সুখকারী, পরমাতম পূরণ ব্রহ্মচাৰী |
    মহা শক্তি বল বুদ্ধি বিধাতা, মৈঁ নিত উঠ গুরু তোমহেঁ মনাতা ||

    তোমহারী মহিমা হৈ অতি ভারী, টুটি নাৱ নঈ কর ডাৰী |
    দেশ দেশ মে থম্ভ তোমহারা, সংগ সকল কে হো রাখৱালা ||

    সৰ্ব সিদ্ধি নিধি মঙ্গল দাতা, দেবপৰী সব শীশ নমাতা |
    সোমৱাৰ পূনম সুখকারী, গুরু দর্শন আৱে নর নাৰী ||

    গুরু ছলনে কো কিয়া বিচারা, শ্রাৱিকা ৰূপ যোগণী ধারা |
    কীলী উজ্জয়নী মাঝধারা, গুরু গুণ অগণিত কিয়া বিচারা ||

    হো প্রসন্ন দীনে বৰদানা, সাত জো পসৰে মহি দরম্যানা |
    যুগ প্ৰধান পদ জনহিত কাৰা, অম্বড মান চূৰ্ণ কর ডারা ||

    মাতা অম্বিকা প্রগট ভবানী, মন্ত্র কলাধারী গুরু জ্ঞানি |
    মুগ়ল পূত কো তুৰত জিলায়া, লাখোঁ জন কো জৈন বানায়া ||

    দিল্লী মে পতশাহ বুলাৱে, গুরু অহিংসা ধ্বজ ফহরাৱে |
    ভাদো চৌদস স্বৰ্গ সিধারে, সেবক জন কে সংকট টারে ||

    পূজে দিল্লী মে জো ধ্যাৱে, সংকট নহি সপনে মে আৱে |
    ऐসে দাদা সাহব মেরে, হম চাকর চৰণন কে চেরে ||

    নিশদিন ভৈরু গোরে কালে, হাজিৰ হুকুম খড়ে রাখৱালে |
    কুশল করণ লীনো অৱতারা, সদগুরু মেরে সানিধ কাৰা ||

    ডুবতী জাহাজ ভক্ত কী তারী, পঙ্খী ৰূপ ধর্যো হিতকারী |
    সংগ অচম্ভা মন মে লাৱে, গুরু তব শুভ ব্যাখ্যান শুনাৱে ||

    গুরু বাণী শুন সব হরখাৱে, গুরু ভব তারণ তরন কহাৱে |
    সময় সুন্দৰ কী পঞ্চ নদী মে, ফট গই জাহাজ নঈ কী ছিণ মে ||

    অব হৈ সদগুরু মেরী বারী, মুঝে সম পতিত না ঔর ভিখারী |
    শ্ৰী জিন চন্দ্ৰ সূরী মহারাজা, চৌরাশি গচ্ছ কে সিৰ তাজা ||

    অকবর কো অভক্ষ্য ছুড়ায়ো, অমাৱস কো চাঁদ উগায়ো |
    ভট্টারক পদ নাম ধৰাৱে, জয় জয় জয় জয় গুণী জন গাৱে ||

    লক্ষ্মী লীলা করতী আৱে, ভূখা ভোজন আন খিলাৱে |
    প্যাসে ভক্ত কো নীর পিলাৱে, জল ধর উণ বেলা লে আৱে ||

    অমৃত জৈসা জল বরসাৱে, কভী কাল নহি পড়নে পাৱে |
    অন ধন সে ভরপূর বানাৱে, পুত্ৰ-পৌত্ৰ বহূ সম্পত্তি পাৱে ||

    চামর যুগল ঢুলে সুখকারী, ছত্র কিরণিয়া শোভা ভারী |
    রাজা ৰাণা শীশ নমাৱে, দেব পৰী সব হী গুণ গাৱে ||

    পূরব পশ্চিম দক্ষিণ তাঈ, উত্তর সৰ্ব দিশা কে মাহী |
    জ্যোতি জাগতী সদা তোমহারী, কল্পতরু সদগুরু গণ ধাৰী ||

    শ্ৰী বিজয় ইন্দ্ৰ সূরীশ্বৰ রাজে, ছড়ী দার সেবক সংঘ সাজে |
    জো ইহ গুরু ইকতীসা গাৱে, সুন্দর লক্ষ্মী লীলা পাৱে ||

    জো ইহ পাঠ করে চিত লাই, সদগুরু উনকে সদা সহাই |
    ৱার এক সৌ আট জো গাৱে, রাজদণ্ড বন্ধন কট জাৱে ||

    সংৱত আট দোয় হাজ্জারা, আসো তেরস শুক্করৱারা |
    শুভ মুহূর্ত বৰ সিংহ লগ্ন মে, পূরণ কীনো বৈঠ মগন মে ||

    সদগুরু কা স্মরণ করে, ধৰে সদা জো ধ্যান |
    প্রাতঃ উঠী পহিলে পড়ে, হোয় কোটি কল্যাণ ||

    সুনো ৰতন চিন্তামণি, সদগুরু দেব মহান |
    বন্দন শ্ৰী গোপাল কা, লীজে বিনয় বিধান ||

    চরণ শরণ মে মৈঁ রহুঁ, ৰাখিয়ো মেরা ধ্যান |
    ভূল চূক মাফী করো, হে মেরে ভগৱান ||

    ভূল চূক মাফী করো, হে মেরে ভগৱান |
    ভূল চূক মাফী করো, হে মেরে ভগৱান ||


    Thanks, 
    Jyoti Kothari, Proprietor at Vardhaman Gems, Jaipur, represents the centuries-old tradition of Excellence in Gems and Jewelry. He is an adviser at Vardhaman Infotech, a leading IT company in Jaipur. He is also an ISO 9000 professional.

    allvoices